कानपुर: 10 मार्च तक केस्को उपभोक्ता ऑनलाइन बिल नहीं जमा कर पाएंगे, ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली को किया जा रहा अपग्रेड
केस्को की आनलाइन बिलिंग प्रणाली को अपग्रेड यानी उच्चीकरण किया जा रहा है, इसलिए केस्को के चारों सर्किल का बिलिंग सिस्टम 22 फरवरी की रात आठ बजे से 10 मार्च को शाम छह बजे तक बिलिंग, बिल संशोधन, मीटर बदलने, नाम परिवर्तन, पावर परिवर्तन व भार वृद्धि कार्य बाधित रहेंगे। इस अवधि में नए कनेक्शन और विद्युत बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर यथावत खुले रहेंगे।