चित्तौड़गढ़: उदयपुर में आयोजित हुई मैराथन में चित्तौड़गढ़ के पृथ्वीराज खटीक ने किया दूसरा स्थान प्राप्त
उदयपुर में आयोजित हुई मैराथन मे चित्तौड़गढ़ के पृथ्वीराज खटीक रहे द्वितीय। आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि ,उदयपुर मे आयोजित हुई 21 किलोमीटर की उदयपुर फिट है तो फिट है हाफ मैराथन में चित्तौड़गढ़ के पृथ्वीराज खटीक ओपन मे द्वितीय स्थान पर रहे है , वहीं अपनी 40वी मैराथन दौड़ भी कंप्लीट कर ली है। इससे पहले टाटा मुंबई मैराथन इंदौर मैराथन मै भाग ले चुके है।