चित्तौड़गढ़: जीनगर समाज एकीकरण अभियान के तहत महेशपुरम में समाज की बैठक में शिक्षा और संगठन की मजबूती पर किए गए निर्णय
जीनगर समाज एकीकरण के तहत महेशपुरम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग की आयोजित बैठक में शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का निर्णय किया गया। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संपूर्ण देश में संगठन के विस्तार और सामाजिक समन्वय की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। एकीकरण अभियान में वक्ताओं द्वारा समता, शिक्षा और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।