महरौनी: ग्राम छायन के पास असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुंह और आंख में आई गंभीर चोट
ग्राम छायन के पास बुधवार शाम के समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरने के कारण उसकी आंख एवं मुंह पर गंभीर चोट आई। लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी था। वही हालत में सुधार बताया गया है।