कैसरगंज: करमुल्लापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस
जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमुल्लापुर गांव में किशोरी का फांसी के फंदे से शव लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुड़ गई है। वही किशोरी के परिवार में कोहरा मचा हुआ है