कामां: कामां पुलिस ने साइबर ठगों पर की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्धों को किया हिरासत में
एसपी के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कामां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मोबाइल लोकेशन एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार शाम 6 बजे की गई कार्यवाही पूछताछ एवं अनुसंधान जारी।