मधवापुर: चोरी की एक बाइक से भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने बिहारी गांव में खदेड़ कर पकड़ा
चोरी की एक बाइक से भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने बिहारी गांव में खदेड़ कर दबोच लिया। इस मामले से संबंधित बाइक बरामद कर ली गयी है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई मधवापुर पुलिस सब इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने सशस्त्र बलों के सहयोग से की। मामला बिहारी गांव स्थित परसा मोड़ के पास का है।