बांका: बिहार दौरे पर वाटरमैन समीर अंसारी ने बांका में निकाली पद यात्रा, जल संकट को लेकर चांदन नदी का किया निरीक्षण
Banka, Banka | Apr 26, 2026 निकट भविष्य में संभावित भयंकर जल संकट को लेकर पिछले दो दशकों से जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय ‘वाटरमैन’ समीर अंसारी इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित अंसारी रविवार की दोपहर 3:00 बजे बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर जलस्रोतों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं।