गोरखपुर: रामगढ़ताल में बहुत जल्द शुरू होगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जीडीए उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
गोरखपुर वासियों के लिए एक खुशखबरी है। बहुत जल्द रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की शुरुआत होगी। सारा काम मुकम्मल हो चुका है। जीडीए उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तकरीबन बनकर तैयार है, बस फायर विभाग की एक एनओसी मिलने के बाद इसे आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।