काराकाट: काराकाट प्रखंड के अमौना में पैक्स चुनाव की तैयारी तेज, 3 जून को होगा मतदान
Karakat, Rohtas | May 18, 2026 काराकाट प्रखंड के अमौना प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 20 और 21 मई को निर्धारित की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार इसकी घोषणा की है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 22 और 23 मई को की जाएगी।