केशकाल: डोहलापारा में युवक की गला कटी लाश मिली, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की जांच, हत्या की आशंका
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम डोहलापारा में गुरुवार की शाम 7 बजे घर की बाड़ी में अनिल मरकाम की गला कटी हुई लाश मिली।सूचना पर केशकाल पुलिस जांच में जुट गई।युवक का गला गहरा कटा हुआ है जिससे हत्या की आशंका होने पर शुक्रवार को 11बजे फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड को जांच हेतु बुलाया गया।उन्होने जांच किया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या पता चल पायेगा ।