केशकाल: केशकाल के गिफ्ट कॉर्नर दुकान में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग, 15 से 20 लाख रुपए का सामान जलकर हुआ खाक
केशकाल के नाग गिफ्ट कॉर्नर दुकान में रविवार की रात 1 बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई।जिससे दुकान में रखे 15-20 लाख का सामान जलकर खाक हो गया।मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।सूचना मिलने के 1 घंटे बाद कोंडागांव से दमकल वाहन पहुंचा।तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था।यदिसमय रहते वाहन पहुँचता तो नुकसान कम होता