• ➡️कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग में CM GRIDS योजना के तहत 10.21 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण तय समय बीतने के बाद भी अधूरा।
➡️सड़क पर गड्ढे, कीचड़ और निर्माण सामग्री के ढेर से लोगों को परेशानी हो रही है।
• ➡️बगिया क्रॉसिंग से केसा ऑफिस तक 1.15 किमी सड़क का उन्नयन और विकास किया जाना है।
• ➡️परियोजना में भूमिगत विद्युत लाइन, सीवर, वाटर लाइन, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट के कार्य शामिल हैं।
• ➡️निर्माण कार्य 12 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था और 12 अक्टूबर 2025 तक पूरा होना था।
• ➡️तय समय सीमा बीतने के बावजूद सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है।
• ➡️बरसात में जलभराव से आवागमन और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
• ➡️स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
• ➡️परियोजना की कार्यदायी संस्था नगर निगम कानपुर तथा निर्माण एजेंसी मेसर्स डेल्टा इन्फ्रेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड है।
कानपुर नगर से शैलेन्द्र बाथम साधना न्यूज