बेगूसराय: कैंटीन चौक पर माले कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला
कैंटीन चौक पर सोमवार की दोपहर 03:00 बजे माले कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूका. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता दिवाकर कुमार ने कहा कि अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर को अपमानित करने का काम किया है.