बेगूसराय: सलेमपुर गुप्ता बांध से 1.8 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
गढ़हारा थाना अंतर्गत सलेमपुर गुप्ता बांध से 1.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.