बगोदर: मुंडरो के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई मौत, परिजनो में मचा कोहराम
बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के प्रवासी मजदूर द्वारिका महतो का सऊदी अरब में मौत हो गई। सुचना मिलने पर परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया। घटना की सुचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो सोमवार को मृतक के घर मुंडरो पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।