पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज पुलिस ने एक ऑटो से 176 लीटर देसी शराब बरामद की
पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 176 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ऑटो भी जब्त किया गया। सोमवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।