चानन: बट्टा रामपुर गांव में सात दिवसीय भागवत कथा के लिए निकली कलश शोभायात्रा
चानन प्रखंड के बट्टा रामपुर गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है. इसे लेकर मंगलवार को आयोजन स्थल से भव्य कलश जल भरण शोभा यात्रा निकाली गई.पूर्वाह्न 11 बजे यहां काफी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल थे. इस कलश शोभायात्रा में 251 युवतियां सिर पर कलश धारण कर आयोजन में शामिल हुई. शोभायात्रा में राम दरबार की आकर्षक झांकी निकाली गई.