टोंक: जिला मुख्यालय सहित जिले भर में छाया घना कोहरा, गलन व सर्दी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
टोंक जिला मुख्यालय सहित जिले भर में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाने से गलन और सर्दी का असर बढ़ गया है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।वही तापमान भी 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आवश्यक कार्य हेतु ही लोग घरों से बाहर निकले हैं। ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके नजर आए।