दमयंती नगर: चौपरा में खंभे पर तार फंसाते समय करंट लगने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित
दमोह आनू स्थित चौपरा में 53 वर्षीय भूप सिंह पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह बिजली के खंभे पर तार फंसा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखकर जांच शुरू कर दी है।