बांका: धनियाडीह गोड़ा में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही है जांच
Banka, Banka | May 27, 2026 बांका थाना क्षेत्र के धनियाडीह गोड़ा गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अमृता देवी (पति– आनंदी यादव) के रूप में हुई है। घटना को लेकर जहां आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं मृतका के पति ने हत्या का आरोप लगाया है।