पाकरटांड: सिमडेगा: दर्रीडीह स्कूल के शिक्षक का कारनामा, बच्चों से लकड़ी मंगाई, न लाने पर दी धमकी
सिमडेगा के राजकीय मध्य विद्यालय दर्रीडीह का एक नया कारनामा सामने आया है ।जहां पर स्कूली बच्चों से शिक्षक जनार्दन कुमार गुप्ता द्वारा लकड़ी मांगने का मामला आया और नहीं लाने पर गाली गलौज कर ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने की धमकी दे डाली। इस समय में परिजनों के द्वारा बुधवार को 2:00 बजे जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।