कोरबा: हैलीपेड पर युवकों ने किया स्टंट, लोग बाल-बाल बचे, पुलिस ने शराब के नशे में धुत आरोपियों को पकड़ा
Korba, Korba | Apr 24, 2026 कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर कुछ युवकों ने तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट किए। इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय हैलीपेड मैदान में स्कूली बच्चे खेल रहे थे।