शिवपुरी: अमोला पुलिस ने शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना अमोला क्षेत्र में लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़, शराब की बोतलें फोड़कर आग लगाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच छोटेराजा गुर्जर और जनपद सदस्य दुष्यंत परमार सहित 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब दुकान में घुसकर दुकान कर्मचारी से अभद्रता और मारपीट की। इस