चंदौसी: चंदौसी तहसील में राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने उप जिलाधिकारी को विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
चंदौसी तहसील में राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे के करीब ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि असालतपुर जारई में औद्योगिक प्लेज पार्क से सटी भूमि का मुआवजा निर्धारित दरों के अनुसार नहीं दिया जा रहा है और कम दर पर सहमति के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समित