जगदलपुर: 2024 तक पूरा होना था खड़कघाट पुल, अब तक अधूरा; डिप्टी सीएम अरुण साव ने ठेकेदार को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से निर्माणाधीन खड़कघाट पुल का कार्य निर्धारित समय सीमा के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2024 तक पूर्ण होने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की धीमी प्रगति को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नाराजगी जताई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता पर सवाल उठाए।