जोधपुर: जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या 29 हुई, जोधपुर अस्पताल में आज एक और घायल ने तोड़ा दम
जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हादसे के डेढ़ महीने बाद 30 नवंबर को उपचार के दौरान एक और घायल उबेदुल्ला (50) ने दम तोड़ दिया। 14 अक्टूबर को हुए हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गए थे और जोधपुर एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती थे। उबेदुल्ला मूल रूप से पोखरण के गोमट क्षेत्र में रहते थे।