गोविंदगढ़: ललावंडी गांव में अवैध ब्लास्टिंग का मामला, युवाओं ने दिखाई सच्चाई, दर्जनों मकानों में आई दरार, कई गिरे
रामगढ थाना अंतर्गत लालवंडी गांव में अवैध ब्लास्टिंग का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि ग्रामीणों के मकानों में दरार आ चुकी है और कई मकान गिर चुके हैं। शनिवार को दोपहर 2 बजे गाँव के युवाओं ने अवैध ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान को पहाड़ी पर चढकर दिखाया। युवाओं ने बताया कि संबंधित अधिकारी कार्रवाही के नाम पर खानापूर्ति करते हैं।