बदलापुर: बरौली गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस पर एक पक्ष पर कार्रवाई करने का आरोप
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राजेश पुत्र भानु का दूसरे पक्ष के सचिन, सुनील एवं शिवम पाल से क्रिकेट खेलने को लेकर बुधवार की शाम मारपीट हो गई। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुची राजेश की पत्नी मनिषा का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं दर्ज कर रहीं हैं और ना ही उनके पति को हिरासत से छोड़ रहीं हैं जबकि पुलिस विपक्षियो पर बिना किसी कार्यवाही के छोड दी।