बदलापुर: उसरा बाजार के पास मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टीदयाल गांव निवासी जगदीश निषाद पुत्र जगत नाथ निषाद एवं मुरादपुर कोटिला गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन विश्वकर्मा मजदूरी का कार्य करते हैं। वे दोनों आज सुबह मजदूरी के कार्य से धनियामऊ से अपने घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। वह जैसे ही उसरा बाजार के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही मैजिक वाहन ने जोड़दार टक्कर मार दी।