बदलापुर: सरोखनपुर में स्थित श्री राम जानकी इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त होने वाले लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर मे स्थित श्री राम जानकी इंटर कॉलेज सरोखनपुर में लिपिक पद पर तैनात वीरेंद्र नारायण पांडे बुधवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने की। सभी ने वीरेंद्र नारायण पांडे को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।