बदलापुर: श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से चोरी हुई बाइक कडेरेपुर मे लावारिस मिली
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से सोमवार को एक युवक की चोरी हुयी बाइक बुधवार को कडेरेपुर मे लावारिस मिली। जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी सच्चिदानंद पांडेय पुत्र कमलाकांत पांडेय सोमवार की दोपहर श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर आया था।