बदलापुर: नेवादा मुखलिसपुर गांव मे अज्ञात कारणों से मडहे में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव में बुधवार को मडहे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक नेवादा मुखलिसपुर निवासी विजयनाथ शर्मा पुत्र राम अछैबर शर्मा के घर बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से मडहे मे आग लगा गयी। अचानक आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोरगुल मचाया।