कांके: कांके के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन
Kanke, Ranchi | May 20, 2026 कांके स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय समर कैंप में कबड्डी, वॉलीबॉल, योग, जुंबा डांस, चेस समेत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बता दें कि समर कैंप का आयोजन छात्रों में नई गतिविधियों को सीखने और रचनात्मकता विकसित करने को लेकर किया गया है।