दुर्गावती जीटी रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत, एक गंभीर
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती बाजार के समीप जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई।
हादसे में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुङारी गांव निवासी मिथुन यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक पर गोद में एक बच्ची भी थी जो सुरक्षित बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
Mohania, Kaimur | Oct 21, 2026