हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम ने कहा नामांकन के दौरान सोल्जर बोर्ड चौराहे से सर्किट हाउस तक नो व्हीकल जोन
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नामांकन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि बैरीकेटिंग की उचित व्यवस्था कर ली जाये और नामांकन के दौरान सोल्जर बोर्ड चौराहे से सर्किट।हाउस तक नो व्हीकल जोन बनाया जाये।उन्होने कहा कि नामांकन के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक लोगों का नामांकन कक्ष में प्रवेश नही होगा।