हरदोई: कोतवाली देहात के ग्राम अहरापुर में शार्ट सर्किट से जली 12 बीघा गेंहू की फसल, गुस्साए किसानों ने सड़क पर लगाया जाम
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2024 मंगलवार दोपहर कोतवाली देहात के ग्राम अहरापुर में शार्ट सर्किट से खेत मे खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गईं। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया।इस हादसे में मनोज पाण्डेय के अलावा दीपू पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय,संदीप पाण्डेय व सुधीर पाण्डेय की 12 बीघा गेंहू की फसल जल गई। दमकल कर्मियों के रवैए से गुस्साए किसानों ने हरदोई-पिहानी रोड पर जाम लगा दिया।