मंडला: जिले की बेटी निहारिका बनीं मिसेस इंडिया यूनिवर्स फस्र्ट रनर अप 2026, लोगों ने दी बधाई
Mandla, Mandla | Jun 6, 2026 मंडला जिले के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। शनिवार 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनेका रोड स्थित एकता कॉलोनी निवासी निहारिका उइके ने गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में मिसेस इंडिया यूनिवर्स प्रथम रनर अप 2026 का खिताब जीता है। एसएस फाउंडेशन के तत्वावधान में मिसेज एंड मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 (सीजन-5) का आयोजन किया गया था।