गोरखपुर: गोरखपुर नगर निगम गार्बेज फ्री सिटी सर्वे में 7 स्टार लेने की तैयारी में जुटा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए एक सर्वे में गोरखपुर महानगर इलाके को गार्बेज सिटी फ्री सिटी में 3 स्टार प्राप्त हुआ था।एक बार फिर यह सर्वे होने वाला है।इस बार चयनित शहरों को 7 स्टार से नवाजा जाएगा।इसको लेकर गोरखपुर नगर निगम तैयारी में जुटा हुआ है।शहर के मुख्य सड़क से गुजरने पर गंदी दीवारों को पेंटिंग के जरिए से सजाया जा रहा है।