उंटारी रोड: दवार गांव में टांगी के हमले से महिला की हुई मौत, मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
गढ़वा-पलामू जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र के दवार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रंजीत यादव ने अपनी पत्नी रिंकी कुमारी (27) की टांगी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।