चित्तौड़गढ़: जिला कारागृह में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में DLSA सचिव ने बंदियों को मूल कर्तव्यों का महत्व बताया, दिलाई शपथ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे भानु कुमार ने आज जिला कारागृह में आयोजित गणतत्रं दिवस समारोह मेें भाग लेकर बंदियों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का महत्व बताया। साथ ही उन कर्तव्यों को अपने निजी जीवन में अपनाने का संदेश दिया। बंदियों को मूल कर्तव्यों का वाचन कराकर शपथ दिलाई गई। उपअधीक्षक योगेश कुमार तेजी, कारापाल अशोक पारीक ने आभार जताया।