चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ आयोजन, मंत्री दक ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ जिले भर में उत्साह के साथ मनाई गई। इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने राज्यपाल के संदेश का वाचन कर सरकार के कामकाज और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।