चित्तौड़गढ़: नए कोर्ट भवन में जिला व सेशन जज ने झंडारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य को करवाया संविधान के मूल कर्तव्यों का वाचन
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित ने आज नये कोर्ट भवन पर ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उपस्थित जनों को संविधान के मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।