शिवपुरी नगर: खौफनाक: कुत्ते पर उबला पानी डाला, मना करने पर घर में घुसकर मारपीट; फिजीकल थाना क्षेत्र का मामला
महेश बाथम पिता तुलाराम बाथम ने बताया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को बचपन से पाला है। उनका दावा है कि कुत्ते ने आज तक किसी को नहीं काटा। इसके बावजूद, पड़ोस में रहने वाली सोना पत्नी मुन्ना बाथम ने कुत्ते को लेजम से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि कुत्ते पर उबला हुआ पानी डालकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।