बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिधिपुर स्थित भोज राज स्थान में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष उदयकांत ने रविवार शाम करीब 4 बजे मीडिया को जानकारी दी। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।