दांतारामगढ़: दांतारामगढ़ पुलिस ने गुड़गांव से लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार
सीकर के दाता रामगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन काजल को मंगलवार को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक दुल्हन उसके माता-पिता और भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दुल्हन काजल एक साल से लगातार फरार चल रही थी और लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। शादी के 2 दिन बाद ही गहने और कपड़े लेकर दोनों दुल्हन परिवार सहित फरार हो गई थी।