बिसौली: बिसौली के हर्रायपुर के लाल प्रदीप सिंह ने NEET में फहराया परचम, बढ़ाया बदायूं का मान
Bisauli, Budaun | Jul 17, 2026 बिसौली तहसील क्षेत्र के हर्रायपुर गांव के होनहार छात्र प्रदीप सिंह ने NEET 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदीप सिंह के पिता राना सिंह यादव भारतीय थल सेना में तैनात हैं। पिता के देश सेवा के दायित्वों के बीच प्रदीप ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता अर्जित की।