क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - मंत्री श्री कुशवाह
गोड़िया समाज के लिए 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल का किया भूमिपूजन
सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, ताकि सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। मंत्री श्री कुशवाह ने गुरुवार को लश्कर क्षेत्र में लाला का बाजार के चमत्कारी हनुमान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से गोड़िया समाज के लिए निर्मित होने वाले कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन क्षेत्र की कन्याओं के हाथों से कराया।
मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे गोड़िया समाज को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में पार्षद श्री संजीव पोतनीस, डॉ. राकेश गौर, श्री नेतराम गोड़िया, श्री सत्यपाल जादौन, श्री त्रिलोक राठौर, श्री जयसिंह सेंगर, श्री रामहेत इमले, श्री गौरव बाजपेयी, श्री सतीश कुशवाह, श्री मनोज भार्गव, श्री अंकित राजपूत, श्री शशांक साहू, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्रीमती शोभा राठौर, श्रीमती वंदना खटीक, श्रीमती ज्योति इमले सहित स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026