खलीलाबाद: दानवीर भामाशाह जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया 'व्यापारी कल्याण दिवस',उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान
दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 'व्यापारी कल्याण दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी,विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उत्कृष्ट करदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह जानकारी जिला सूचना विभाग ने सोमवार सायं 4:30 बजे दी है।