दमोह: एसडीएम-सीएमओ ने किया दीवान जी तलैया का निरीक्षण, अधिकारियों को गहरीकरण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Mar 31, 2026 दमोह शहर की दीवान जी तलैया के गहरीकरण को लेकर सोमवार को SDM सौरभ गंधर्व और CMO राजेंद्र सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पंकज हर्ष श्रीवास्तव, अंजू खत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी से पहले तलैया के गहरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। पिछले वर्ष बारिश के कारण काम अधूरा रह गया था। इस बार टेंडर जारी हो चुका है जल्द काम शुरू होगा।